UP Gopalak Yojana 2024
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेरोजगार युवाओ को बैंक के माध्यम से 9 लाख रूपये तक का UP Gopalak Yojana 2024 (मुख्यमंत्री गोपालक योजना) मुहैया कराया जायेगा। UP Gopalak Yojana 2024 के अंतर्गत बैंक द्वारा डेयरी फार्म लोन का लाभ 10 से 20 गाये रखने वाले पशुपालको को मिलेगा और गाय ,भेस पालने वाले पशुपालको के पास कम से कम 5 पशु होने चाहिए। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। इस यूपी गोपालक योजना 2024 (मुख्यमंत्री गोपालक योजना) के अंतर्गत पशुपालक को 10 पशुओं के हिसाब से 1.5 लाख की लागत से पशुशाला खुद बनानी होगी। उसके बाद ही आप इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकेगे । इस योजना के तहत बेरोजगार युवा अपना ख़ुद का डेयरी फॉर्म खोल सकते है।
UP Gopalak Yojana 2024 Highlights
📜 योजना का नाम | यूपी गोपालक योजना 2023 |
🌍 राज्य | उत्तर प्रदेश |
👨💼 मुख्यमंत्री | योगी आदित्यनाथ |
🗓️ योजना वर्ष | 2023 |
🎯 उद्देश्य | बेरोजगारी हटाना तथा पशुधन की देखभाल के साथ शुद्ध दुग्ध उपलब्ध करवाना |
👥 लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के गरीब बेरोजगार एवं पहले से पशुपालन में लगे गरीब लोग |
💰 योजना बजट | 9.0 लाख ₹ |
🏦 बैंक द्वारा लोन | 7.20 लाख ₹ |
💲 सब्सिडी | 2.0 लाख ₹ (2.50 लाख ₹ अधिकतम) |
UP Gopalak Yojana 2024 के माध्यम से प्राप्त करें 9 लाख रुपया तक का ऋण
राज्य सरकारों द्वारा भी नागरिकों का कल्याण करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी यूपी गोपालक योजना (मुख्यमंत्री गोपालक योजना) का संचालन करती है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों को डेयरी फार्म के द्वारा अपना खुद का रोजगार आरंभ करने के लिए सहायता प्रदान कि जाएगी। यह सहायता ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बैंक के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को ₹900000 तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा। UP Gopalak Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के अंतर्गत आवेदन (Application) करना होगा।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास कम से कम 5 पशु होने चाहिए। 10 से 12 गाय रखने वाले पशुपालकों को भी UP Gopalak Yojana 2024 (मुख्यमंत्री गोपालक योजना) का लाभ प्रदान किया जाएगा। आवेदक इस योजना के अंतर्गत भैंस और गाय दोनों का पालन कर सकते हैं। केवल पशु दूध देने वाला होना चाहिए। वह सभी उत्तर प्रदेश के नागरिक जिनके पास 10 पशु है उनको करीब डेढ़ लाख की लागत से पशुशाला खुद बनानी होगी। जिसके पश्चात इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
UP Gopalak Yojana 2024 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश (UP) में दिन-प्रतिदिन युवाओं बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है, जोकि राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश ने बेरोजगारी को कम करने के लिए कमर कस ली है। राज्य सरकार प्रदेश में रोजगार के अन्य अवेसर पैदा करने की कोशिश कर रही है। यूपी गोपालक योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार देकर बेरोजगारीदर को कम करना व युवाओं को डेरी फार्म खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है।
UP Gopalak Yojana 2024 के लाभ
- इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को प्रदान किया जायेगा।
- यूपी गोपालक योजना 2024 (Gopalak Yojana Application 2024) के अंतर्गत यूपी सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओ को डेयरी फार्म के द्वारा रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
- राज्य के बेरोजगार युवाओ को इस योजना के ज़रिये बैंक द्वारा 9 लाख रूपये तक का लोन मुहैया कराया जायेगा।
- इस योजना का लाभ राज्य के केवल उन्हीं बेरोजगार युवाओ को प्रदान किया जायेगा जिन पशुपालको के पास कम से कम पांच पशु होने चाहिए।
- UP Gopalak Yojana 2024 का लाभ 10 -20 गाय रखने वाले पशुपालकों को भी प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत गाय या भैंस रखने का विकल्प खुला है। लेकिन पशु दूध देने वाला होना चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है।
UP Gopalak Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए पात्रता
दोस्तों, आप जानते ही हैं कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता अवश्य होती है, जिसे लाभार्थी को पूरा करना होता है। हर किसी को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता इस प्रकार से है-
- उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवा ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
- योजना का लाभ लेने के इच्छुक आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक के पास कम से कम 5 पशु होने चाहिए। और ये पशु दूध देने वाले होने आवश्यक हैं। इससे कम पशु रखने वाले पशुपालक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की समस्त स्रोतों से सालाना आय एक लाख रूपये या उससे कम
- पशुपालक ने यदि मवेशी पशु मेले से खरीदे हों तो वे बिल्कुल स्वस्थ होने चाहिए।
UP Gopalak Yojana 2024- जरूरी दस्तावेज
- मूल निवसी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- डेरी फार्म सम्बंधित दस्तावेज
यूपी डेयरी फार्म लोन (Dairy Farm Loan application Form 2024) हेतु करें अप्लाई प्रक्रिया
उत्तरप्रदेश के जो भी निवासी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, फिलहाल योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। नीचे दी गई स्टेप को फॉलो कर अपने स्वरोजगार की शुरुआत कर सकते हैं।
Mukhyamantri UP Gopalak Yojana Application Form 2024
- सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी चिकित्सा अधिकारी के पास से योजना सम्बंधित आवेदन फॉर्म ( Gopalak Yojana Application Form 2024 ) को प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें।
- इसके बाद सभी दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दें।
- अब अपने फॉर्म को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जमा करें।
- चिकित्सा अधिकारी द्वारा आपके फॉर्म को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास भेजेगा।
- इसके बाद फॉर्म को निदेशालय में एक चयन समिति के पास भेजा जाएगा, जो विचार कर आपको योजना का लाभ देगी।
- चयन समिति में सी.डी.ओ अध्यक्ष, सी.वी.ओ सचिव व नोडल अधिकारी शामिल होगे।
गोपालक योजना (मुख्यमंत्री गोपालक योजना) – Helpline Details
- विभाग का कार्यालय – दुग्ध आयुक्त कार्यालय, तीसरी मंजिल, जवाहर भवन, अशोक मार्गो, लखनऊ – 226001
- आधिकारिक फोन नंबर – 0522-2286927
- हेल्पलाइन ईमेल पता – mcup@nic.in
- आधिकारिक वेबसाइट – Click Here
सारांश (Summary)
दोस्तों, यह थी उत्तर प्रदेश गोपालक योजना से जुड़ी सारी जानकारी। यदि आप ऐसे ही किसी रोचक विषय पर हमसे जानकारी चाहते हैं तो उसके लिए हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं। आपकी प्रतिक्रियाओं का हमें इंतजार है। ।।धन्यवाद।।
FAQ UP Gopalak Yojana 2024
राज्य के बेरोजगार युवा इस योजना के लाभार्थी होंगे।
इस योजना का मकसद उत्तर प्रदेश के युवाओं को डेयरी फार्म के जरिए स्व रोजगार से जोड़ना है।
इस योजना के अंतर्गत सरकार बैंक के जरिए डेयरी फार्म खोलने के लिए नौ लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराती है।
जी नहीं, यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए है।
कम से कम पांच दुथारु पशु रखने वाले पशुपालक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।